पूरनपुर: कोतवाली गेट पर साइड देने को लेकर विवाद, ई-रिक्शा चालक बाइक चालक को काटकर हुआ फरार
कलीनगर निवासी दिलप्रीत सिंह अपनी माता जी के साथ पूरनपुर बाजार में सामान खरीदने के लिए आया था। जैसे ही वह कोतवाली गेट पर पहुंचा तो ई रिक्शा चालक ने साइड नही दी। युवक ने इसका विरोध किया इस बात से नाराज होकर ई रिक्शा चालक बाइक चालक के साथ गालीगलौज करने लगा तभी बाइक चालक ई रिक्शा चालक को पकड़कर कोतवाली लेकर जा रहा था। आरोप है तभी ई रिक्शा चालक ने उसको काट लिया।