पूरनपुर: मंडी समिति में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने की पंचायत, राइस मिलर्स साठा धान की खरीद नहीं कर रहे, किसान परेशान
पूरनपुर मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन चंढूनी ने प्रतिबंधित साठा धान की खरीद न होने से किसान परेशान हैं। दरअसल जिले में साठा धान लगाने पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी थी। उसके बाद भी किसानों ने साठा धान की फसल लगाई जब अधिकारी उसको नष्ट करने पहुंचे तो किसानों ने न्यायालय का सहारा लिया और अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है।