पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की भालुपानी गांव में शनिवार दिन के दो बजे समाजसेवी बंशीधर की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पुजारी राजु मिश्रा एवं भवानी दीक्षित ने विधिवत पूजा अर्चना कर हवन किया।