मुंगेर: रैन बसेरा बेसहारों के लिए बना सहारा कंबल, तकिया, चादर सहित अन्य सुविधा निःशुल्क, सुरक्षा के लिए नाइट गाइड की भी व्यवस्था
Munger, Munger | Jan 30, 2024 मुंगेर नगर निगम और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मुंगेर शहर में तीन जगहों पर रैन बसेरा बनाए गए हैं। जिसमें एक बस स्टैंड, दूसरा लाल दरवाजा मछली तालाब के सामने और तीसरा अड़गड़ा रोड लल्लू पोखर में हैं। जबकि एक जमालपुर में आदर्श थाना के सामने जमालपुर सफियासराय रोड में है। ठंड में रैन बसेरा लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है।