माघ मेले के दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल के कारण मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। सफाई कर्मियों ने हरिहर आरती स्थल से खड़ंजा रोड तक कचरा फैलाकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की।सफाई कर्मियों का आरोप है कि महाकुंभ के दौरान किए गए कार्य का पैसा नही दिया गया।