जिले के मुंगराबादशाहपुर-प्रयागराज मार्ग तरहठी मोड़ के पास लगे डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया जिसे सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया है। महाकुंभ के वक्त जाम से बचने के लिए नगर के विभिन्न मार्गों पर प्रशासन द्वारा डिवाइडर लगाया गया था।