अलीगंज पंचायत में वृक्षारोपण मजदूरी भुगतान में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि की मिलीभगत से लाभुकों के साथ दो-दो गैर लोगों के नाम टैग कर सरकारी राशि की बंदरबांट की गई। मानपुर के कई लाभुकों ने शनिवार को 8 बजे बताया कि उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर मजदूरी निकाली जा रही है।