नवाबगंज: मसौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने बचाई जान और अस्पताल पहुंचाया
बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर दहेजिया मोड़ के पास शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे एक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कई वाहन वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने रुककर घायल की मदद नहीं की।घायल युवक की पहचान प्रेमचंद पुत्र छबिलाल के रूप में हुई है।