अररिया: जन जागरण शक्ति संगठन के युवाओं ने जय प्रकाश नगर से चांदनी चौक तक निकाली रैली
Araria, Araria | Mar 26, 2025 जन जागरण शक्ति संगठन के युवाओं ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को याद करते हुए एक रैली का आयोजन किया गया. रैली बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब जय प्रकाश नगर से चांदनी चौक, अररिया तक निकली इस रैली में 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया. रैली का समापन धरना स्थल पर एक जनसभा के रूप में हुआ, जहां भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा की गई.