छपरा सदर अनुमंडल अंतर्गत मुखरेड़ा रेलवे अंडरपास के नीचे अत्यधिक पानी का जल जमाव होने से लोगों को कठिनाई हो रहा है.प्रतिदिन कोई ना कोई राहगीर गिरकर दुर्घटना का शिकार बन रहा है. सोमवार को ग्रामीणों ने नाराज की जाहिर करते हुए प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से मामले में जांच कर कार्रवाई करने का मांग किया है.