मुजफ्फरनगर न्यूज खेत जा रहे किसान पर हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर तितावी थाना क्षेत्र के गांव धनसनी में खेत पर जा रहे एक किसान को रास्ते में रोककर गांव के ही कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना में किसान पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।