रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में भी रामनवमी को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। महावीर नवयुवक दल जेनरल के गठन को लेकर रामगढ़ देवी मंदिर में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से संजय प्रसाद जायसवाल को जेनरल अध्यक्ष चुना गया। बबलू सोनी उपाध्यक्ष, सुनील प्रसाद केसरी सचिव, निकेत केसरी कोषाध्यक्ष और सकेंद्र महामंत्री बनाए गए।