ईसागढ़: ईसागढ़ में दीपावली पर पटाखा बाजार के पुख्ता इंतज़ाम, खरीदारी करने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
दीपावली पर्व पर ईसागढ़ में इस बार भी प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए। सोमवार को शाम चार बजे ईसागढ़ की कृषि उपज मंडी परिसर में लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचे दरसल इस वर्ष पटाखा बाजार कृषि उपज मंडी परिसर में लगाया गया है, जो आबादी से दूर और सुरक्षित माना जाता है।