, अयोध्या। राम मंदिर, हनुमानगढ़ी से लेकर प्रमुख सरकारी कार्यालयों को जोड़ने वाले करीब 13 किलोमीटर लंबे राम पथ पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गुरुवार रात 10:00 बजे एक बुजुर्ग द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मार्ग पर कई स्थानों पर अंधेरा दिखाई दे रहा है।