खुर्जा: जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में भगवान श्री रामचंद्र जी के राजतिलक की लीला का हुआ मंचन
खुर्जा नगर के जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में आज भगवान श्री रामचंद्र जी के राजतिलक की लीला का मंचन हुआ, श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड खुर्जा के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रभु श्री राम लक्ष्मण जानकी के साथ अयोध्या वापस आते हैं और गुरु विश्वामित्र ने रामचंद्र जी का राजतिलक किया, इस लीला का मंचन बुधवार रात्रि 10:30 बजे संपन्न हुआ।