बेगूसराय: शहर के शनिचरा स्थान में वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, पति के दीर्घायु होने की कामना की
शहर के शनिचरा स्थान में बट सावित्री पर सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान पति के दीर्घायु होने की कामना की. इस संबंध में महिलाओं ने बताया कि प्रतिवर्ष वट सावित्री की पूजा की जाती है. यह पूजा पति के दीर्घायु होने को लेकर होता है. इस मौके पर शनिश्चरा स्थान में महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई. वहीं सुरक्षा के भी मुख्य इंतजाम किए गए थे.