जलालाबाद: डीएम की अध्यक्षता में तहसील मुख्यालय जलालाबाद में हुई समीक्षा बैठक
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद एवं तहसील कलान के लंबित राजस्व कार्याे की समीक्षा बैठक जलालाबाद तहसील सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने आय, जाति, निवास, हैसियत वारसान प्रमाण पत्र, अंश निर्धारण, कृषक दुर्घटना बीमा कल्याण योजना, समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।