दरभंगा: आइसा ने मिथिला विश्वविद्यालय में हुए करोड़ों के घोटाले मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग तेज की।
ल.ना. मि. वि, दरभंगा के परीक्षा कोष के खाता नंबर 0108032100000090 से लखनऊ के एक फर्जी बैंक खाता नंबर 0302050011527 में अवैध रूप से 12 मार्च 2021 को 4.83 करोड़ और 18.32 लाख तथा 30 मार्च 2021 को 53.9 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। विश्वविद्यालय निधि की इस लूट पर सवाल उठाते हुए आइसा ने जांच एवं न्यायोचित सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।