परिहार थाना क्षेत्र के खोपरहिया गांव में मंगलवार को महावीरी झंडोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। झांकी में भगवान हनुमान, श्रीराम-लक्ष्मण सहित विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। पूरे गांव में धार्मिक गीतों की धुन और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और