पटना ग्रामीण: गंगा पाथवे पर कैश वैन डिवाइडर से टकराया, चार लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पटना के गंगा पाथवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कैश वैन कुम्हरार से दीघा जा रही थी। इस दौरान कैश वैन डिवाइडेड से टकरा गया। इस सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।