हुज़ूर: गांधी नगर पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर तलवार से केक काटने वाले जुड़वा भाइयों को किया गिरफ्तार, वायरल वीडियो से हुई पहचान
Huzur, Bhopal | Apr 27, 2025 भोपाल के गांधी नगर पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर कार के बोनट पर तलवार से केक काटने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद सामने आया था, जिसमें युवक खुलेआम कानून का मजाक उड़ाते नजर आ रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय जुड़वा भाइयों अरशान खान और अयान खान के रूप में हुई है|