हुज़ूर: भोपाल के रानीकमलापति रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत युवकों ने जीआरपी जवान से मारपीट की, वर्दी फाड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 27, 2025 राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) पर शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने जमकर हंगामा किया। हद तो तब हो गई जब युवकों ने ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवान के साथ मारपीट कर दी, उसकी वर्दी फाड़ दी और गालीगलौज करते हुए धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की|