बाड़मेर के बाछडाऊ के पास एक कार औवर टेक करते हुए दूसरी गाड़ी से भिड़ गई। कार सवार एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हो बताया कि एक गुजराती परिवार जैसलमेर घूमने के लिए जा रहा था तभी बाछड़ाऊ के पास ओवरटेक करते समय कार दूसरी गाड़ी से भिड़ गई । जिससे आगे बैठी एक महिला की मौत हो गई। महिला का पति और दो बच्चे घायल हो गए।