चांपा: चांपा में युवक ने गेमन पुल से नदी में लगाई छलांग, हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर के चाम्पा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां युवक ने गेमन पुल से नदी में छलांग लगा दी है. हादसे में युवक की मौत हो गई है, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है. इधर, सूचना के बाद मौके पर चाम्पा पुलिस और DDRF की टीम पहुंची हुई है और युवक के शव को नदी से बाहर निकालने की कवायद जारी है. मृतक युवक के पास से आधारकार्ड मिला है।