फतेहपुर: अढ़ावल मौरंग खदान जाने के रास्ते मे ग्रामीणों ने लकड़ी डालकर लगाया जाम ललौली थाना क्षेत्र का मामला
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल मौरंग खदान जाने के रास्ते मे ग्रामीणों ने लकड़ी डालकर जाम लगा दिया जिससे काफी संख्या में मोरंग लेकर आने वाले वाहन फंस गये। ग्रामीणों की माने तो कोर्ट ने पंचम सिंह आदि के पक्ष में स्टे दे दिया है पंचम सिंह ने कई किसानों की जमीन को एग्रीमेंट करा रखा है फिर भी उनकी भूमिधरी जमीन से खदान संचालक रास्ता बनाये है।