छतरपुर नगर: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में छतरपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यालय से गांधी आश्रम तक रैली
छतरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदले जाने के विरोध में रविवार की दोपहर करीब 3:30 बजे प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से गांधी आश्रम तक रैली निकाली गई, इस दौरान मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। गांधी आश्रम पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने बैठकर वंदे मातरम का गायन किया और भजन गाए। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे