लाडनूं: बल्दू व बाकलिया फीडर में कल चार घंटे रहेगी सप्लाई बंद, होगा मेंटेनेंस का काम
Ladnu, Nagaur | Apr 3, 2024 लाडनूं के बल्दू व बाकलिया फीडर में कल चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस बारें विद्युत विभाग ग्रामीण के सहायक अभियंता विक्रम खिचड़ ने बताया कि 132 केवी जीएसएम से निकलने वाली 33 केवी फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। यह कार्य सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चलेगा। ऐसे में बाकलिया व बल्दू फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी।