केकड़ी: लाडपुरा गांव में उचित मूल्य दुकान पर पाई गई अनियमितताएं, प्राधिकार पत्र किया गया निरस्त
Kekri, Ajmer | Jul 5, 2024 केकड़ी जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा ग्राम पंचायत खड़ौली के ग्राम लाडपुरा में उचित मूल्य दुकान कोड 2867 का औचक निरीक्षण किया गया।उचित मूल्य दुकानदार द्वारा गंभीर अनियमितताए किया जाना पाया गया।शुक्रवार को प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक निलंबित किया गया है।वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पृथक से आदेश जारी किये जाएंगे।