झालरापाटन: ईमानदारी की मिसाल, झालावाड़ में युवक ने अस्पताल में मिला मोबाइल पुलिस को सौंपा
युवक ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। सेमला गांव का युवक परिजन के इलाज के लिए एसआरजी अस्पताल आया था। इस दौरान उसे अस्पताल परिसर में एक महंगा मोबाइल फोन पड़ा मिला।युवक ने तुरंत अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी को मोबाइल मिलने की सूचना दी। इसके बाद वह सुरक्षा कर्मी के साथ सोमवार शाम 6 बजे अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी पहुंचा। और चौकी प्रभारी को सौंप दिया।