धनवार के बड़ा चौक से गांधी चौक तक आए दिन जाम से लोग काफी परेशान हैं। फिलहाल छठ पूजा को लेकर बाजार में खूब खरीदारी हो रही है। लोगों की खरीदारी को लेकर बाजार में काफी भीड़ है। दोपहिया-चारपहिया या बड़े वाहनों की आवाजाही भी बढ़ी है जिससे सुबह से शाम तक और शाम से रात तक सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे जाम का नज़ारा देखने को मिला।