चरखी दादरी: गांव पिचौपाकलां में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन,विद्यार्थियों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम किएप्रस्तुत
चरखीदादरी जिले के गांव पिचौपा कलां के राजकीय विद्यालय में आज गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में हरियाणा माइनिंग क्रेशर एसोसिएशन प्रधान सोमबीर घसौला ने शिरकत की । सोमबीर घसोला ने बताया कि हमारे देश में विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र है, इसकी आत्मा संविधान है।