ओरमांझी: हेठ नगडु में वज्रपात से पिछले दिनों एक व्यक्ति की मौत होने पर परिजनों से मिलने पहुंचे राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू
ओरमांझी के चाडू पंचायत के हेठ नगडु गांव में पिछले कई वर्षों से बज्रपात से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस वर्ष भी सतेंद्र महतो की पिछले दिनों मौत हो गई थी। आज बुधवार को राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने गांव का दौरा कर परिजनों से मुलाकात की एवम तत्काल जशपुरिया सेवा केंद्र से दो तडिक चालक लगाने की बात कही।