ओरमांझी: उत्पाद सिपाही दौड़ में गिरकर ओरमांझी निवासी युवक की हुई मौत,परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री
उत्पाद सिपाही दौड़ में गिरकर मौत हुई ओरमांझी थाना क्षेत्र के 23 वर्षीय युवक अजय कुमार के परिजनों से मिलने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मृतक के गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और एक लाख सहायता राशि भी प्रदान किया।