मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को विकासखंड कुनकुरी के ग्राम सलिया टोली पहुंचे। उनके आगमन पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज और नर्तक दलों के उत्साहपूर्ण नृत्य के बीच मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया तथा उन्हें कार्यक्रम स्थल तक सम्मानपूर्वक ले जाया गया।