बरेली: फ्यूचर कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, एक की उपचार के दौरान मौत, तीन घायल
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ईंट भट्टा मजदूर की मौत, तीन घायल; परिवार में मचा कोहराम।बरेली थाना फरीदपुर क्षेत्र के दलपुरा गांव निवासी ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसके तीन साथी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।