अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के धाम पथरी गांव में करियात बेलदारी गांव के वीरेंद्र चौहान अपने पुत्र के साथ पैसा मांगने गए थे। इसी दौरान धाम पथरी गांव के रहने वाला ऊदल मांझी और इंदल मांझी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। वीरेंद्र चौहान ने अतरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। अतरी थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।