कानपुर: कल्याणपुर थाने के सामने खड़े डंपर में देर रात लगी आग, मचा हड़कंप
कल्याणपुर थाने के सामने खड़े डंफर में मंगलवार देर रात 2 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कल्याणपुर थाने के सामने एक सीज डंफर में देर रात अचानक आग लग गई। थाना प्रभारी ने बुधवार 10 बजे बताया कि, आग लगने का पता लगाया जा रहा है।