मुरुम्बूरा गांव में शनिवार शाम पांच बजे जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती मनाई गई। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर रवि मुंडरी ने जयपाल सिंह मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।