भिवानी: कारगिल विजय शहीद दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली कारगिल शहीद सम्मान यात्रा
कारगिल विजय शहीद दिवस पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा वीरवार को शहीर में कारगिल शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा युवा जिला अध्यक्ष राहुल मुंढ़ाल ने किया। यात्रा की शुरूआत स्थानीय शहीद मदनलाल ढ़ींगड़ा स्मारक से हुई, जो कि पुराना बस स्टैंड पर संपन्न हुई।