हिलसा: सोहरापुर गांव में बदमाशों ने घर पर चढ़कर एक व्यक्ति को मारपीट कर किया जख्मी
Hilsa, Nalanda | Aug 9, 2024 चिकसौरा थाना क्षेत्र के सोहरापुर गांव में शुक्रवार को बदमाशों ने एक घर पर चढ़कर एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के सोहरापुर गांव निवासी 50 वर्षीय पुत्र रामेश्वर जमादार के रूप में किया गया।