कोंडागांव: केशकाल घाट में ट्रक खराब होने से फिर लगा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
केशकाल घाट में जाम लगने का सिलसिला खत्म नही हो रहा है। आज रविवार की रात को फिर केशकाल घाट में जाम लग गया है। घाट के दूसरे मोड़ और सातवें मोड़ पर ट्रक खराब होने से जाम लग गया है । दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार लग गई है । जाम लगने से छोड़ी बड़ी वाहनो को मुश्किल का सामना करना पढ़ रहा है। केशकाल पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई है ।