आगरा: मारुति सिटी मार्ग पर स्कूटी सवार व्यापारी पर लोहे रोड से हुआ जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Agra, Agra | Feb 12, 2026 आगरा के एकता थाना क्षेत्र में 28 जनवरी रात स्कूटी सवार व्यापारी रजत शर्मा पर लोहे की रॉड से हमला हुआ। हमलावर ने उन्हें गिराकर 15 से ज्यादा वार किए और सिर स्कूटी से दे मारा। गंभीर घायल रजत का एम्स में इलाज हुआ। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई और सीसीटीवी आने पर भी कार्रवाई नहीं हुई।