पूर्णिया पूर्व: बनैली में जिला कृषि पदाधिकारी पूर्णिया ने किया बेबी कार्न फसल का निरीक्षण
पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड अंतर्गत बनेली पंचायत के किसान मो०नजरुल के में खेत में लगे बेबी कॉर्न फसल का निरीक्षण जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्णियाँ हरिद्वार प्रसाद चौरसिया के द्वारा किया गया।इसके साथ ही बेबी कॉर्न एवं स्वीट कॉर्न की उन्नत उत्पादन तकनीक से संबंधित कृषक प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया।