जलालाबाद: जलालाबाद के सरैया मोड़ से अपने ही पुत्र की गला दबाकर हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हरेवा पूर्वी में 25 अप्रैल को दोपहर के समय विनोद ने अपने ही 7 वर्षीय पुत्र नितेश की पैर से गला दबाकर हत्या कर दी थी. जिस संबंध में स्नेहलता पत्नी विनोद पुत्री भगवन्त सिंह ने थाना जलालाबाद पर अपने पति पर मुकदमा दर्ज कराया था.