बांसडीह: बेरूवारबारी ब्लॉक स्थित डवकरा हाल में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के निधन पर सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया
Bansdih, Ballia | Mar 25, 2026 बेरूवारबारी ब्लॉक मुख्यालय स्थित डवकरा हाल में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव के अकास्मिक निधन पर बुधवार के दिन शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके तेलिय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।