सेन्हा: प्रखंड में पोलियो मुक्त अभियान के तहत 122 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
सेन्हा प्रखंड सहित विभिन्न पंचायत ग्राम क्षेत्र में कैम्प आयोजन कर प्लस पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया गया। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बच्चों को दो बूंद पोलियो दवा पिला कर शुभारम्भ किया गया।