सेन्हा: लोहरदगा SP के निर्देश पर सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा चौक में सुरक्षा व्यवस्था कायम हेतु चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान।
भाजपा द्वारा पूर्व से आहूत आक्रोश रैली को लेकर सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा चौक में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राँची में आयोजित आक्रोश रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SP हारिश बिन जमां के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच का निर्देश दिया गया।