जिले के शिक्षाविद् एसके सुनील के पूज्य पिता और लोजपा रामविलास राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष इंदु कश्यप के पूज्य ससुर समाजसेवी सियाराम शर्मा जी के निधन के बाद शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां जहानाबाद के बसंतपुर गांव स्थित उनके पैतृक घर पर बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन, गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।