गोला: नगर पंचायत गोला के सरयू नदी के रामामऊ घाट पर सरयू नदी में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव
गोला नगर पंचायत के सरयू नदी के रामामऊ घाट पर रविवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्वांह घाट पर शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गई।