गढ़बोर: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र की सफलता: चारभुजा पुलिस ने 5 साल से फरार ₹5000 का इनामी NDPS अपराधी किया गिरफ्तार
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र की सफलता: चारभुजा पुलिस ने 5 साल से फरार 5000 का इनामी NDPS अपराधी को किया गिरफ्तार। राजसमंद जिले के चारभुजा थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए, NDPS एक्ट के तहत 5 साल से फरार एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम महेंद्र विश्नोई है, जिस पर पुलिस ने 5000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।